बुधवार, 13 जून 2018

Gk current affairs november 2017

नवम्बर , 2017 करंट जीके समसामयिकी


👉2 अक्टूबर , 2017 गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने obc के उपवर्गीकरण हेतु एक आयोग का गठन किया।
➡ इस आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत किया गया।
➡दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. रोहणी को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
➡आयोग में अध्य्क्ष सहित पांच सदस्य है। चार अन्य सदस्य में डॉ. जे के बजाज ; सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज के निदेशक तथा देश के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त व भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के निदेशक आयोग के पदेन सदस्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव इस आयोग के सचिव है। ➡OBC में उपवर्गीकरण की व्यवस्था देश के नौ राज्यों में पहले से ही विद्यमान है। वे राज्य जहाँ पर यह व्यवस्था पहले से मौजूद है। 1. आंध्रप्रदेश 2. तेलंगाना 3. पुडुचेरी 4. हरियाणा 5. झारखंड 6. पश्चिम बंगाल 7. बिहार 8. महाराष्ट्र 9. तमिलनाडु 👉 अहमदाबाद से लगभग 130 किमी. दुर गोधरा स्टेशन पर 27 फरवरी , 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के एस - 6 कोच में आग लगाने के कारण गुजरात में व्यापक स्तर से दंगे हुए थे।
➡आग में 59 लोगों की जलकर मौत हुई थी।
➡हत्याकांड के बाद दंगों में करीब 1200 लोग मारे गए थे।
➡गोधरा काण्ड की जांच के लिए गुजरात सरकार ने नानावती आयोग का गठन किया था।
➡गोधरा काण्ड में 1 मार्च , 2011 को 20 अभियुक्तों को आजीवन कारावास और 11 को फाँसी की सजा एसआईटी की विशेष अदालत के न्यायाधीश पी. आर. पटेल ने सुनाई थी।
➡11 अभियुक्तों को सुनाई गई फाँसी की सजा को गुजरात उच्च न्यायालय ने 9 अक्टूबर , 2017 को आजीवन कारावास में बदल दिया है। 👉 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा चन्द्रमा की सतह व वहाँ के वातावरण के अध्ययन के लिए चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण मार्च , 2018 में हो सकता है।
➡चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण के लिए इसरो द्वारा सॉफ्ट लैंडर , रोवर लैंडर व ऑर्बिटर के लिए परीक्षण किया जा रहा है।
➡इस यान का प्रक्षेपण जियो सिन्क्रोनस सैटेलाइट लांच व्हीकल के जरिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। 👉हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने अक्टूबर में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
➡हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्ययी विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 नवंबर को चुनाव सम्पन्न हुए। ➡गुजरात की 182 सदस्ययी विधानसभा के लिए दो चरणों में 9 व 14 दिसम्बर को चुनाव करवाया जाएगा। ➡प्रथम चरण 9 दिसम्बर को 89 सीटों कर लिए तथा 14 दिसम्बर को 93 सीटों के लिए मतदान कराया जाएग्गा। ➡18 दिसम्बर , 2017 को हिमाचल प्रदेश व गुजरात दोनों राज्यों में एक साथ मतगणना कराई जाएगी। ➡निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए दोनों नही राज्यों में सभी मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट ( VVPAT - Voter Verifiable Paper Audit Trail ) मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जानिए क्या है VVPAT ?

वीवीपीएटी - वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल ( Voter Verifiable Paper Audit Trail ) ये एक मशीन है जिसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ संलग्न किया जाता है ; जिससे मतदाताओं को वोट डालने के बाद यह पता चल सकता है कि उसका मत उसी प्रत्याशी के खाते में ही गया है , जिसे उसने मत दिया था। वीवीपीएटी के प्रिंटर मतदाता को एक पर्ची प्राप्त होती है जिसमें मतदाता के द्वारा दिया वोट जिस प्रत्याशी को मिला उसका नाम व चुनाव चिह्न अंकित होता है!
➡वीवीपीएटी के इस्तेमाल से चुनावों में धोखाधड़ी प रोक लगाने में मदद मिलती है।
➡भारत में VVPAT का पहली बार 2013 में नागालैंड में एक उपचुनाव में प्रयोग किया था।
➡पूरे देश में VVPAT का पहली बार प्रयोग गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में किया गया था।
👉 जम्मू कश्मीर में समस्या के स्थायी समाधान और शांति बनाए रखने के लिए सरकार ने खुफिया ब्यूरो के प्रमुख दिशेश्वर शर्मा को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
➡इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। 👉इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. बी. भोंसले व न्यायमूर्ति यशवंत शर्मा की पीठ ने मऊ के अलाउल मुस्तफा की वह जनहित याचिका खारिज कर दी up सरकार के उस परिपत्र को चुनौती दी गई थी जिसमें मदरसों में राष्ट्रगान के गायन व राष्ट्रीय ध्वज को फहराना अनिवार्य किया गया था।
➡पीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि राष्ट्रगान व राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। 👉क्या है - धरोहर गोद लो योजना इस योजना का शुभारंभ पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व के स्मारकों के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया है। ➡विभिन्न कम्पनियों से कुल 57 प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण कर आतिथ्य यात्रा व बैंकिंग क्षेत्र की सात कंपनियों को पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्मारक मित्र के रूप में चुना गया तथा 14 विभिन्न स्मारकों को इस योजना के तहत स्मारक मित्र के लिए आशय पत्र जारी किए गए।
➡कंपनियों व गोद दिए गए स्मारक
एनबीसीसी दिल्ली के पुराने किले
एसबीआई फाउंडेशन जंतर- मंतर (दिल्ली)
दिल्ली का रोटरी क्लब दिल्ली की अग्रसेन की बावड़ी स्पेशल हॉलीडेज ट्रेवल प्राइवेट लिमिटेड
टी इंटरनेशनल लिमिटेड कोणार्क का सूर्य मंदिर , भुवनेश्वर का राजा रानी मन्दिर , अजंता और जयपुर के रत्नागिरी स्मारक
एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया गंगोत्री मन्दिर क्षेत्र और गोमुख तक का मार्ग , जम्मू कश्मीर का माउंट स्टोककांगरी लद्दाख
ट्रेवल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड दिल्ली का सफदरजंग मकबरा और कोच्चि के मत्तानचेरी पैलेस संग्रहालय
यात्रा ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड कर्नाटक के हम्पी , जम्मू कश्मीर का लेह पैलेस , दिल्ली का कुतुबमीनार , महाराष्ट्र की अजंता गुफा
👉 जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं स्थायी समाधान के लिए सरकार ने खुफिया ब्यूरो के प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
➡ सरकार ने इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।
👉 नोसैनिक पोत तरासा जिसे कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एन्ड इंजीयनर्स लिमिटेड ने बनाया है को 26 सितम्बर को मुंबई में आयोजित एक समारोह में भारतीय नोसैना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया है। ➡आई एन एस तरासा भारतीय नोसैना में अपनी श्रेणी का चौथा अंतिम युद्धपोत है।
➡वायुसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने इसे पोत को नोसैना में शामिल किया। ➡इस युद्धपोत का नामकरण अंडमान निकोबार के एक द्वीप के नाम पर किया गया है।
➡इसी नाम का एक युद्धपोत 1999 - 2014 के दौरान भारतीय नोसैना में शामिल था।
➡इस श्रेणी का पहला युद्धपोत आईएनएस तारमुगली मई 2016 , दूसरा आईएनएस तिहायु अक्टूबर 2016 तथा तीसरा आईएनएस तिल्लनचांग 9 मार्च 2017 को भारतीय नोसैना में शामिल किया गया था।
👉दीप कुमार उपाध्याय जो भारत में नेपाल के राजदूत थे , ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।
➡नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रहे कुमार को अप्रैल , 2015 में भारत में राजदूत नियुक्त किया गया था।
👉 भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमेन पद पर रजनीश कुमार को नियुक्त किया गया है।
➡ रजनीश कुमार की नियुक्ति अरुंधति भट्टाचार्य की जगह की गई है।
➡ रजनीश कुमार भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
➡भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक के चार पद है , कुमार को चेयरमेन पर नियुक्त करने के कारण अब प्रबंध निदेशक का एक पद खाली हो गया है।
👉भारतीय वायुसेना के वाइस एडमिरल कर्मबीरसिंह के स्थान पर अजित कुमार को बनाया गया है।
➡सिंह को विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है।
👉अरुणाचल प्रदेश में तवांग में चीनी सीमा के निकट 6 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का एक एमआई - 17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
👉 भारत आसियान वार्ता संबंधों की 25 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों के तहत भारत - आसियान संगीत महोत्सव का आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 6-8अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित किया गया।
➡ भारत के अतिरिक्त आसियान के सभी 10 सदस्य राष्ट्रों के कलाकारों ने कार्यकम में प्रस्तुतियां दी।
👉असम की राजधानी गुवाहाटी में 28 अक्टूबर - 2 नवम्बर तक गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन किया गया।
➡ फिल्मोत्सव में 35 देशों की 70 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
👉प्रणव मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक ' द कोलिशन इयर्स ' , अरुंधति रॉय द्वारा लिखित पुस्तक ' द मिनिस्ट्री ऑफ अटमोस्ट हैप्पीनेस ' तथा शशि थरूर द्वारा लिखित पुस्तक ' इंग्लोरियस एम्पायर : व्हाट द ब्रिटिश डिड टु इंडिया ' चर्चा में रही।
👉सॉलिटर जनरल रंजीत कुमार ने अक्टूबर में अपने पद से इस्तीफा सौंपा।
➡कानूनी सलाहकार के रूप में सॉलिटर जनरल का दर्जा एटॉर्नी जनरल के बाद दूसरा होता है।
👉 बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक कुन्दन शाह का निधन हो गया।
➡प्रथम निर्देशित फिल्म ' जाने भी दो यारो (1983) ' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
👉भारत व रूस की सेनाओं के 10 दिवसीय संयुक्त युद्ध अभ्यास इंद्र 2017 रूस के व्हादिवोस्तोक में सम्पन्न हुआ।
👉 ठुमरी की रानी और अप्पाजी के नाम से विख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा रानी का 24 अक्टूबर को निधन हो गया।
➡ इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था , जिनमें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार , पद्मश्री , पदम् भूषण व पदम् विभूषण पुरस्कार शामिल थे।
👉सिबी जॉर्ज को स्विटरजरलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
➡ जॉर्ज सुश्री स्मिता पुरषोतम का स्थान लेंगे। सिबी जॉर्ज विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव है।
👉पुणे स्थित फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ( FTII) का चेयरमैन अनुपम खेर को बनाया गया है।
➡अनूपम खेर ने गजेंद्र चौहान का स्थान लिया है।
➡ 2004 में पद्मश्री व 2016 में पदम् भूषण से सम्मानित खेर इससे पूर्व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष व भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके है।
👉गौतम बम्बावले को चीन में विजय गोखले के स्थान पर भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
➡बम्बावले पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके है।
👉न्यूजर्सी (अमेरिका ) में अक्टूबर में सम्पन्न प्रतियोगिता में भारतीय मूल की अमरीकी छात्रा मधु वल्ली को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड चुना गया।
➡स्टीफेनी मैडवने (फ्रांस) को दूसरा तथा संगीता बहादुर (गुयाना) को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। ➡1990 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में भारतीय मूल की सुंदरियाँ ही भाग लेती है।
➡ये इस प्रतियोगिता का 26 वां आयोजन था।
👉भारत में ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क के संस्थापक एवं निदेशक कोलिन गोंसेल्व्स को 2017 के राइट लिवलीहुड पुरस्कार के लिए चुना गया है।
➡कोलिन गोंसेल्व्स वरिष्ठ अधिवक्ता है जो सर्वोच्च न्यायालय में कार्यरत है।
➡ गोंसेल्व्स के साथ में अजरबैजान की खोजी पत्रकार खादिजा इस्मायिलोवा व इथियोपिया की समाजसेवी येत्नेबर्श निगुसी को भी चयनित किया है।
👉 मिस डीवा यूनिवर्स प्रतियोगिता का अक्टुबर में मुम्बई में फाइनल हुआ।
➡चेन्नई की श्रद्धा शशिधर ने मिस डीवा यूनिवर्स का ताज जीता।
➡गंगटोक की पेडेन ओंगमु को मिस डीवा सुप्रानेशनल तथा मुम्बई की अपेक्षा पोरवाल को उपविजेता चुना गया।
➡2017 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शशिधर भारत की अधिकृत प्रत्याशी होगी और मिस सुप्रानेशनल प्रतियोगिता में पेडेन ओंगमु भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
👉 के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में सरस्वती सम्मान दिया जाता है। 2016 का सरस्वती सम्मान कोंकणी साहित्यकार महाबलेश्वर सेल को प्रदान किया गया।
➡सेल को यह सम्मान उनके उपन्यास 'हॉथन ' के लिए दिया गया।
👉प्रमुख वाणिज्यिक पत्रिका फोर्ब्स इंडिया द्वारा किये गए वर्ष 2017 के आकलन में भारत के सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अम्बानी पहले स्थान पर है।
➡भारत के सबसे धनी व्यक्तियों में फोर्ब्स की सूची में अम्बानी लगातार 10 वर्षों से शीर्ष पर काबिज है।
➡ भारत के 10 सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची मुकेश अम्बानी ( रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ) अजीम प्रेमजी (विप्रो) हिंदुजा ब्रदर्स (अशोक लीलैण्ड) लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलर मित्तल) पल्लोनजी मिस्त्री (शापूरजी पलोनजी ग्रुप) गोदरेज परिवार (गोदरेज ग्रुप) शिव नडार (एचसीएल टेक्नोलॉजीस) कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) दिलीप संघवी (सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज) गौतम अडानी (अडानी पोर्ट एण्ड सेज)
👉 विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मक सूचकांक के आधार पर प्रतिस्पर्द्धात्मकता की दृष्टि से भारत का स्थान विश्व में 40 वां है।
➡ये रिपोर्ट 26 सितम्बर , 2017 को जारी की गई थी।
➡इसके लिए 137 देशों के लिए प्रतिस्पर्द्धात्मक सूचकांक आकलित किए गए थे।
➡पिछले वर्ष 138 देशों की सूची में भारत का स्थान 39 था।
➡ताजा रिपोर्ट में दक्षिण एशियाई देशों में भारत का सर्वोच्च स्थान है।
➡ भारत के पड़ौसी देशों में चीन को 27 वां , भूटान को 82 वां , श्रीलंका को 85 वां , नेपाल को 88 वां , बांग्लादेश को 99 वां तथा पाकिस्तान को 115 स्थान मिला है।
➡इस सूची में शीर्ष स्थान स्विट्जरलैंड को मिला है , वहीं दूसरे पर अमरीका तथा तीसरे स्थान पर सिंगापुर है। ➡स्विट्जरलैंड को पिछले वर्ष की सूची में भी शीर्ष स्थान मिला था , वहीं दूसरा स्थान सिंगापुर को तथा तीसरा स्थान अमरीका को मिला था।
➡इस वर्ष की सूची में सबसे नीचे का स्थान मोजाम्बिक को मिला है।
➡सबसे निचली रैंकिंग वाले 10 देशों की सूची में केवल हैती को छोड़कर 9 देश अफ्रीकी के है।
👉 सरकार ने भारत पेट्रोलियम कोर्पोर्रेशन लिमिटेड कंपनी को ' महारत्न ' का दर्जा दिया है। इसके पहले यह ' नवरत्न ' कम्पनी थी।
➡देश में अब महारत्न कम्पनियों की संख्या 8 हो गई है।
➡महारत्न कम्पनियों के दर्जा उन कम्पनियों को मिलता है जिनका सालाना नैट प्रॉफिट तीन वर्षों तक 5000 रु से अधिक होना , तीन वर्षों तक औसत सालाना नैटवर्थ 15000 रु से अधिक होना तथा तीन वर्षों तक औसत सालाना टर्नओवर 25000 रु करोड़ से अधिक हो।
➡ नवरत्न कम्पनियों को 1000 करोड़ तक निवेश के फैसले अपने स्तर पर करने की छूट होती है जबकि महारत्न कम्पनियों के लिए यह सीमा 5000 करोड़ रु तक है।
➡देश की 16 महारत्न कम्पनियाँ 1. ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड ( REC ) 2.हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोर्रेशन लिमिटेड ( HPCL ) 3.नेशनल एल्युमिनियम कम्पनी ( NALCO ) 4.महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL ) 5. पॉवर फाइनेंस कोर्पोर्रेशन ( PEC ) 6. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) 7. भारतीय नौवहन निगम ( SCI ) 8. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) 9. ऑयल इंडिया लिमिटेड ( OIL ) 10. पॉवर ग्रीड कोर्पोर्रेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( PGCIL ) 11. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ( RINL ) 12. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( NMDC ) 13. नवेली लिग्नाइट लिमिटेड ( NLL ) 14. नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कोर्पोर्रेशन लिमिटेड ( NBCCL ) 15. इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ( EIL ) 16. कंटेनर कोर्पोर्रेशन ऑफ इंडिया ( CONCOR )
➡किसी कम्पनी को नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने के लिए पहले उसे मिनिरत्न का दर्जा प्राप्त होना चाहिए , निदेशक मण्डल में चार स्वतंत्र निदेशक होना आवश्यक है।
👉रिर्जव बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 7.3% से घटाकर 6.7% किया है।
👉ग्लोबल हंगर इंडेक्स की 2017 की रिपोर्ट में भारत को 119 देशों की सूची में 100 स्थान दिया गया है। ➡ग्लोबल हंगर इंडेक्स का आकलन प्रतिवर्ष वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाता है।
➡ इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ( IFPRI ) की ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट , 2017 में 119 देशों के हंगर इंडेक्स आकलित किए गए है।
➡जिन देशों के लिए सूचकांक का मान 50 से अधिक है उन्हें ' एक्स्ट्रीमली एलार्मिंग ' ( भूख की स्थिति ) , 35.0 से 49.9 सूचकांक वाले देशों में ' एलार्मिंग ' 20 से 34.9 सूचकांक वाले देशों में ' सीरियस ' , 10 से 19.9 सूचकांक वाले देशों में ' मॉडरेट ' तथा 9.9 सूचकांक वाले देशों में भूख की स्थिति ' लो ' मानी गई है।
➡गत वर्ष रिपोर्ट में भूख की सबसे खराब स्थिति मध्य अफ्रीकी गणराज्य की बताई थी और इस वर्ष भी भी मध्य अफ्रीकी गणराज्य की स्थिति खराब बताई गई है।
👉फॉर्च्यून पत्रिका ने वर्ष 2017 की विश्व की सर्वाधिक प्रभावशाली कारोबारी महिलाओं की सूची सितम्बर में जारी की है।
➡सूची में पेप्सिको की चेयरपर्सन , भारतीय मूल की इंदिरा नूयी को दूसरा स्थान दिया गया है।
➡अमरीका से बाहर की सर्वाधिक प्रभावशाली कारोबारी 50 महिलाओं की सूची में भी नूयी को दूसरा स्थान दिया गया है। इस सूची में नूयी के अलावा दो अन्य महिलाएं - चंदा कोचर व शिखा शर्मा को भी स्थान दिया गया है।
➡ अमरीका से बाहर की सर्वाधिक प्रभावशाली 50 महिलाओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की प्रबन्ध निदेशक सह सीईओ चंदा कोचर को पांचवा तथा एक्सिस बैंक की प्रबन्ध निदेशक सह सीईओ शिखा शर्मा को 21वां स्थान दिया गया है।
➡ अमरीका से बाहर की सर्वाधिक प्रभावशाली 50 महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान बैंकों सेंटेडर समूह की एना बॉटिन को दिया गया है।
➡इस सर्वे में 17 देशों की 50 महिलाएं शामिल है।
➡2017 की वैश्विक सूची में शीर्ष स्थान पर जनरल मोटर्स की चेयरपर्सन सह सीईओ मैरी बारा है।
➡शीर्ष 10 स्थान पर महिलाएं 1. मैरी बारा 2. इंदिरा नूयी 3. मैरिलिन ह्यूसन 4. एबिगेल जॉनसन 5. शेरिल सैंडबर्ग 6. गिनी रोमेटी 7. मैग विटमैन 8. साफ्रा काट्ज 9. फेबे नोवोकोविक 10. रूथ पोराट
👉 थाईलैंड की अपदस्थ प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनवात्रा के विरुद्ध बैंकॉक की एक अदालत ने अक्टूबर में तीसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
➡ शिनवात्रा अगस्त , 2017 में देश छोड़कर फरार हुई थी।
👉जापानी संसद डायट के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए 23 अक्टूबर को सम्पन्न हुए चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो एबे के नेतृत्व वाले गठबंधन को भारी सफलता मिली है , जिससे उनके प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
➡जापानी संसद को डायट कहा जाता है।
➡इस भारी सफलता से प्रधानमंत्री को उत्तर कोरिया की समस्या से निपटने तथा संविधान में वांछित संशोधन करने की शक्ति प्राप्त हो गई है।
➡आप जानते ही होंगे जापानी संविधान के अनुसार जापान अपनी सेना नही रख सकता।
👉अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24 अक्टूबर को भारत की यात्रा की।
👉24 सितम्बर को जर्मन संसद के निचले सदन बुंदेस्टैग के लिए सम्पन्न चुनावों में चांसलर एंजेला मर्केल के नेतृत्व वाली सीडीयू / सीएसयू को करारा झटका लगा है
➡ मर्केल नवम्बर , 2005 से जर्मनी की चांसलर है।
➡2009 व 2013 में मर्केल इस पद पर पुनर्निर्वाचित हुई थी।
➡यह मर्केल के लिए लगातार चौथा अवसर होगा जब वह जर्मनी की चांसलर बनेगी।
➡जर्मनी में अब तक लगातार चार बार चांसलर बनने का श्रेय कोनरॉड एडेनॉयेर व हेल्मुट कोल को ही प्राप्त हुआ है।
👉 भारतीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जिबूति देश की राजकीय यात्रा करने वाले प्रथम राष्ट्रपति बने।
➡कोविंद ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा 3-6 अक्टूबर को दो अफ्रीकी देशों जिबूति व इथियोपिया की यात्रा की।
➡जिबूति के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह ने कोविंद का स्वागत किया।
➡कोविंद ने जिबूति द्वारा 2015 में संघर्ष प्रभावित यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत के ऑपरेशन राहत में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
➡जिबूति की राजधानी का नाम भी जिबूति है।
➡पूर्वी अफ्रीका में हिन्द महासागर के उत्तर पश्चिम छोर पर हॉर्न ऑफ अफ्रीका में जिबूति देश स्थित है। ➡जिबूति दक्षिण दिशा से लाल सागर में प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार है तथा स्वेज नहर के लिए भी यहीं से रास्ता जाता है।
➡फ्रांसीसी उपनिवेश रहे जिबूति को 1977 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।
➡9.23 लाख जनसंख्या वाला देश जिबूति 23,200 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
➡अब तक भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने जिबूति की राजकीय यात्रा नही की है।
➡जिबूति की यात्रा के बाद कोविंद इथियोपिया गए जहां उनकी अगवानी मेजबान राष्ट्रपति डॉ. मुलाते तिशोम ने की !
➡किसी भारतीय राष्ट्रपति की 45 वर्ष बाद यह इथियोपिया की यात्रा थी।
➡कोविंद इथियोपिया की राजकीय यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय राष्ट्रपति है।
➡1972 में वीवी गिरि तथा 1965 में एस. राधाकृष्णन ने इथियोपिया की यात्रा की थी।
➡इथियोपिया में निवेशक के तौर पर भारत तीसरा सबसे बड़ा निवेशक देश है।
➡अफ्रीका में भारत से रियायती दर पर सबसे अधिक ऋण पाने वाला देश इथियोपिया ही है।
➡पूर्वी अफ्रीका में हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित इथियोपिया 'लैंड लॉक्ड (सभी ओर से अन्य देशों से घिरा ) देश है।
➡लगभग 11 लाख वर्ग किमी. में फैले इथियोपिया की जनसंख्या 10.24 करोड़ जनसंख्या है।
➡जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का 12वां सबसे बड़ा देश , अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश तथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला 'लैंड लॉक्ड ' देश है।
👉1 अक्टूबर , 2017 की रात्रि को अमेरिका के लास वेगास में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में 58 लोगों की मौत हुई।
➡ हमलावर की पहचान स्टीफन पैडॉक के रूप में हुई जिसने खुद को भी गोली मार ली थी।
➡इस हमले को लोन वुल्फ अटैक माना जा रहा है।

लोन वुल्फ अटैक क्या है :-

लोन वुल्फ अटैक उसे कहा जाता है जब हमलावर किसी सनक या मकसद से अकेले किसी भीड़ पर हमला करता है। इस प्रकार किये गए हमले का मकसद अधिक से अधिक लोगों की जान लेना और लोगों को आतंकित करना होता है।